दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: काठीकुंड में बुधवार को इंडिया ऑयल फ्यूल स्टेशन का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रोपराइटर विकास रंजन एवं सितेश्वर सागर के प्रतिष्ठान का उद्घाटन दुमका सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद नलिन सोरेन, विधायक आलोक कुमार सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने प्रोपराइटर रंजन भगत एवं सितेश्वर सागर को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फ्यूल स्टेशन के शुरू होने से काठीकुंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सहूलियत होगी। स्थानीय स्तर पर पेट्रोल...