दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: जामा। जामा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: सांसद नलिन सोरेन ने तीन सड़क योजनाओं का किया शिलान्यासनिर्माण योजनाएं शिलान्यास की गई योजनाओं में लगभग 1.70 करोड़ रुपये की लागत से खेदनपाड़ा-नयाडीह-गरड़ी कुमारमटिया मार्ग लगभग (2.4 किमी), 1.12 करोड़ रुपये की लागत से आरईओ रोड से गड़गड़िया मालपहाड़िया टोला तक सड़क तथा 39 लाख रुपये की लागत से थानपुर पंचायत के तैतरिया से मालपहाड़िया मांझीयाडीह तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है।सांसद का संबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने...