Dumka News: सांप के डंसने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में पसरा मातम
दुमका, सितम्बर 7 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के पलासी गांव में जहरीले करैत सांप के डंसने से 17 वर्षीय किशोर सुफल हेम्ब्रम की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सुफल घर के फर्श पर सोया हुआ था। रात के करीब 1 बजे उसे एक जहरीले करैत सांप ने डंस लिया। नींद खुलने पर उसने सांप को देखा और तुरंत अपने बड़े भाई पांसल हेम्ब्रम को इसकी जानकारी दी।परिजनों ने जब सांप की खोजबीन की तो वह घर के एक बिल में जाकर छिप गया। परिजनों ने सुबह करीब 7 बजे गंभीर हालत में सुफल को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के पिता लोदो हेम्ब्रम का 10 वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। उसकी मां सोनामुनि मुर्मू रोजी-रोटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.