दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड के सापचाला पंचायत भवन में सोमवार को अनमैप मतदाताओं के मामलों को लेकर विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बीडीओ अजफर हसनैन ने स्वयं उपस्थित होकर मतदाताओं के दावों और दस्तावेजों की सुनवाई की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एसआईआर नोटिस शिविर में दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं मतदाताजनसुनवाई का संचालन जनसुनवाई में मध्य विद्यालय भवन तेसरिया मतदान केंद्र संख्या-267 के 96 मतदाता और मध्य विद्यालय भवन सापचाला मतदान केंद्र संख्या-268 के 91 मतदाता सहित कुल 187 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। सभी मतदाताओं ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए संबंधित कागजात जमा किए। जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान इन मतदाताओं के नाम अनमैप श्रेणी में चले गए थे। इसके बाद...