Dumka News: सहियाओं को दिया गया वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीकांदर में प्रखंड के अंतर्गत कोल्हा, कुंडा पहाड़ी एवं कुश्चिरा क्षेत्र की सभी सहिया दीदियों के लिए मंगलवार को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत मुर्मू, की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में सहिया दीदियों को मलेरिया, कालाजार, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के लक्षण, बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की समय पर पहचान, मलेरिया जांच के लिए प्रेरित करना, संदिग्ध मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देना, नियमित फीवर सर्वे में सहयोग करना तथा ग्रामीण समुदाय के बीच रोगों से बचाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.