Dumka News: सहायिका चयन के लिए आमसभा 26 अक्तूबर को
दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: जामा बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर चयन को लेकर आमसभा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार 26 अक्तूबर को जामा प्रखंड के चार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित केंद्रों पर सहायिका के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली आमसभा सुबह आठ बजे आसनसोल पंचायत के गेंगुवामारनी आंगनबाड़ी केंद्र भवन में होगी। दूसरी आमसभा सुबह 10:30 बजे बारा पंचायत के महेशपुर आंगनबाड़ी केंद्र भवन में आयोजित की जाएगी। वहीं तीसरी आमसभा दोपहर 12:30 बजे नवाडीह पंचायत के जंगला स्थित प्राथमिक विद्यालय में होगी। इसके बाद चौथी आमसभा दोपहर दो बजे सरसाबाद पंचायत के लगवन आंगनबाड़ी केंद्र भवन में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.