Dumka News: सरैयाहाट में लगातार बारिश से खेतों में लौटी हरियाली, किसानों के चेहरे खिले
दुमका, सितम्बर 3 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही रिमझिम व रूक-रूककर मुसलाधार बारिश ने धान की फसल को संजीवनी दे दी है। बारिश के बाद सरैयाहाट प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में खेतों में चारों ओर हरियाली नजर आने लगी है। बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरों पर भी एक बार फिर खुशी लौट आई है। पर्याप्त नमी मिलने के बाद किसान बेहतर उत्पादन की उम्मीद में खेतों में कृषि कार्य तेज कर दिए हैं। कई किसान धान की फसल में खाद का छिड़काव कर रहे हैं, तो कुछ किसान खेतों में उग आए घास-पात और खरपतवार की निराई-गुड़ाई में जुटे हैं। वहीं, जिन खेतों से पानी का अनावश्यक बहाव हो रहा है, वहां किसान मेड़ को मजबूत कर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश का क्रम इसी तरह बना रहा तो धान की फसल बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.