Dumka News: सरैयाहाट मुख्य चौक व बस स्टॉप पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी
दुमका, अगस्त 21 -- Dumka News: सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय का मुख्य चौक एवं बस स्टॉप आज भी बुनियादी यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां न तो शौचालय की व्यवस्था है, न पेयजल की सुविधा, न यात्री शेड और न ही व्यवस्थित बस स्टैंड। इसका खामियाजा प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। मुख्य चौक से होकर देवघर, दुमका, भागलपुर, रांची, पटना, गोड्डा जमशेदपुर समेत कई शहरों के लिए बसों का परिचालन होता है। बावजूद इसके बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर ही रुककर यात्रियों को चढ़ाती-उतारती हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को होती है। बस पड़ाव पर शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की इन्ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.