दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट -गुरुनाथ पहाड़ी के विवेक कुमार उर्फ सोनू पिता -गोपाल प्रसाद साह के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी हो गई। बताया गया कि सोनू पिछले एक माह पहले ही नया स्कॉर्पियो लिया है। जिसका नम्बर जेएच -04एएच 5570 है। सोनू ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि वह अपने गुरुनाथ पहाड़ी घर के बाहर स्कार्पियो खड़ी कर घर के अंदर सो रहे थे। करीब 4 बजे सुबह परिजन दरवाजा खोल बाहर निकला तो देखा कि स्कार्पियो नहीं है। तभी उसके होश उड़ गए। आसपास इधर-उधर काफी खोजबीन किया पर कोई पता नहीं चला। आसपास ग्रामीणों को चोरी की जानकारी दी। ग्रामीणों से भी कोई पता नहीं चला। तभी वह थाना पुलिस को स्कार्पियो चोरी होने की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जाय...