Dumka News: सरकारी दर पर खाद बिक्री को लेकर दुविधा में उर्वरक विक्रेता बैठक में उठाई समस्याएं
दुमका, अगस्त 8 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट-चरकापाथर स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी उर्वरक विक्रेताओं ने वर्तमान में खाद की खरीद-बिक्री से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विक्रेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित खुदरा मूल्य पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि जब उन्हें थोक स्तर पर ही निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद मिल रही है, तो सरकारी दर पर बिक्री करना संभव नहीं हो पा रहा है। विक्रेताओं ने बताया कि इस स्थिति के कारण इन दिनों किसानों और दुकानदारों के बीच बहस, विवाद तथा मारपीट जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे सभी दुकानदार भय और असमंजस की स्थिति में हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.