दुमका, जुलाई 6 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। आरोप है कि जमाबंदी और सरकारी जमीनों पर लगे फलदार एवं हरे-भरे पेड़ों की दिनदहाड़े कटाई कर उनकी तस्करी की जा रही है। ताजा मामला नयाडीह पंचायत के खैरबनी बाजार मौजा स्थित सरकारी तालाब की मेड़ का है। जानकारी के अनुसार सरकारी तालाब की मेड़ (दाग संख्या-43) पर लगे दो विशाल आम के पेड़ों को काट दिया गया। पेड़ों को काटकर लगभग 30 बोटा लकड़ी तैयार कर मौके पर गिरा दिया गया, जिससे अवैध तस्करी की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ों की कटाई जामा प्रखंड के अगैयाबांध गांव के एक कथित लकड़ी माफिया द्वारा कराई गई।वहीं खैरबनी गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पेड़ों पर स्वामित्व का दावा कर कटाई कराए जाने की भी चर्चा...