दुमका, जुलाई 30 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सापचाला पंचायत भवन के सभागार में बुधवार को मुखिया सनोदी हांसदा के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत किया गया। जहा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत निर्धारित तय समय सीमा से पहले गणना प्रपत्र का वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली अंचल कुमारी विश्वकर्मा, अंजना मरांडी, संगीता हांसदा, रीना यादव, स्टेनशिला हेम्ब्रम पांच बीएलओ को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर मुखिया ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुखिया सनोदि हांसदा ने कहा कि संबंधित बीएलओ ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समय से पहले 21 जुलाई तक पूरा कर दिखाया। यह पंचायत के लिए गर्व की बात है। पंचायत सचिव इन्द्रदेब महतो ने कहा कि बीएलओ की मेहनत से ही पं...