दुमका, अक्टूबर 10 -- मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए मेगा हेल्पडेस्क कैंप Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं से संबंधित लंबित कार्यों को पूर्ण करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्पडेस्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के माध्यम से इस संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सीमा के अनुरूप सभी गतिविधियों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कैंप में प्...