दुमका, नवम्बर 6 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी प्रखंड में गुरुवार को पेंशनर समाज की बैठक एसबीआइ परिसर जरमुंडी में शाखा प्रबंधक शारदा कुमारी व पेंशनर समाज के अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सभी पेंशनर 26 नवंबर तक लाइफ प्रमाण पत्र जमा कर दें। लाइफ सर्टिफिकेट फार्म में पीपीओ, आधार, पैन का छायाप्रति जमा कराना होगा। क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि जो पेंशनर 76 वर्ष के हैं वे बैंक से लोन ले सकते हैं एवं 78 वर्ष तक में लोन वापसी करना है। पेंशनर अपनी समस्या शाखा प्रबंधक से मिलकर दूर करा सकते हैं।बताया कि केंद्र सरकार ने पेंशनरों को माह जुलाई 26 से डीए 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई इस प्रकार कुल डीए 63 प्रतिशत हो गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिटायर्ड कर्मचारियों को 30 तक कराना होगा प्...