Dumka News: सफलता : डॉक्टर के घर हुए चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा
दुमका, जुलाई 31 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत रानीडिण्डा स्थित डॉ. नारायण हांसदा के नवर्निमित मकान से सामानों की चोरी होने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों युवकों की निशानदेही पर चोरी की गई सामानों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को केन्द्रीय कारा भी भेज दिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि 28 जुलाई की रात में डॉ. नारायण हांसदा के नवनिर्मित में चोरी हो गई थी। बदमाशों ने डॉक्टर के मकान से डेल कम्पनी के लैपटॉप, कम्प्यूटर, सीपीयू, इंवटर, बैट्री, कूलर, फ्रीजर, दो एलईडी टीवी सहित कई सामानों ने चोरी कर ली थी। इस मामले में डॉक्टर ने थाने में लिखित आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- Chatra News: चोरी गई सोलर बैट्री और इनवर्टर बरामद, दो आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.