दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: जामा प्रखंड अंतर्गत लगला पंचायत के घनश्यामपुर गांव में सद्गुरु देव श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से एक दिवसीय सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरिद्वार से पधारे वरिष्ठ महात्मा हरि संतोषानंद तथा दुमका आश्रम की महात्मा पवित्रा बाई एवं महात्मा निर्मला बाई ने धर्मशास्त्रों के आधार पर अपने विचार रखे। संतों ने श्रद्धालुओं को सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान एवं सद्भावना का संदेश दिया। सम्मेलन में गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में सद्गुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा दल के अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनान...