दुमका, अगस्त 8 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि।सेल्फी ब्रिज मकरमपुर में बीती गुरुवार रात को हुए सड़क दुर्घटना में कोलारकोन्दा पंचायत के पलन गांव निवासी श्यामलाल मुर्मु (26) के असामयिक मौत को लेकर गांव में शोक की लहर है। श्यामलाल मुर्मु के शव गांव पहुचते ही गांव में मृत शरीर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। श्यामलाल मुर्मु के परिवार में उसकी मां लुखी हेम्ब्रम एवं दो छोटे छोटे बच्चे सोमाली मुर्मु (06) एवं अनुप्रिया मुर्मु (04) के रोते रोते बेहाल है। वर्तमान में श्यामलाल मुर्मु के परिवार में उनके माता लखी हेंब्रम के अलावे बच्चों को देखने वाला कोई नहीं है। इधर श्यामलाल मुर्मु ही अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। उसी के भरोसे ही पूरा परिवार का गुजारा होता था। श्यामलाल मुर्मु के मौत हो जाने से पूरे परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। श्य...