Dumka News: सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: एन एच-133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित पर जमुनियां गांव के निकट शनिवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि टोटो और कार में जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में टोटो पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी मुन्नी देवी (55) और रेखा देवी(45) तथा सिमरिया गांव निवासी कामदेव परैया (28)और नेहरू भगत (26)के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना सरैयाहाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.