दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: रानेश्वर - सिउड़ी मुख्य पथ के एकतल्ला मोड़ के पास भीषण रोड हादसे में एक 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार शाम की है। एक टोटो में सवार कई सवारी सिउड़ी से रानेश्वर आ रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा रानेश्वर से एक पीकअप ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को जोरदार ठोकर मार दिया। दोनों वाहन की सीधी टक्कर हो गया। और टोटो रोड किनारे उलट गया। सभी सवारी रोड में गिरकर चोटिल हो गया। घटना में टोटो सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को आनन फानन में पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...