Dumka News: सड़क-बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग के जबरदहा मोड़ के समीप ग्रामीणों ने बिजली और सड़क की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 114ए को जाम कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि चायपानी कोलपाड़ा गांव में वर्षों से पक्की सड़क नहीं है, जिससे गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को खाट पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। गांव में बिजली नहीं रहने से भी भारी परेशानी हो रही है। कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, पर सुनवाई नहीं हुई।जाम से राहगीरों को परेशानी हुई। सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस पहुंची और आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद मार्ग को मुक्त कराया। यह भी पढ़ें- Dumka News: बिजली व सड़क की मांग को लेकर दुमका-रामपुरहाट मार्ग को एक घंटे किया जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.