दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। सांसद नलिन सोरेन ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन पहाड़िया आदिम जनजाति बहुल गांवों में पक्की सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। सांसद नलिन सोरेन ने जिन तीन पहाड़िया आदिम जनजाति बहुल गांवों में पक्की सड़क का शिलान्यास किया है। उसमें चापुड़िया से वनपाड़ा पहाड़िया टोला तक 2.55 किमी सड़क, पीएमजीएसवाई रोड़ कुमीरखाला से बांसकुली तक 1.02 किमी सड़क और पीएमजीएसवाई रोड़ से नोरंगी तक 2.25 किमी सड़क का निर्माण होना है।

सांसद का विकास पर जोर मौके पर सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी हमेशा से प्राथमिकतता रहा है। ग्रामीणों की ओर से उपरोक्त सड़क की मांग की जा रही थी। उपरोक्त सभी सड़क के निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधाएं होगी। इस क्षेत्र के लोग आस...