Dumka News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: जरमुंडी मुख्य बाजार निवासी बजरंग कुमार गुप्ता पिता प्रयाग गुप्ता मंगलवार को जामा के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार की शाम उसे बेहतर चिकित्सा के लिए देवघर के कुंडा स्थित मेधा सेवा सदन में ले जाया गया। युवक का ब्रेन हेम्ब्रेज हो गया था एवं कोमा में चला गया था। देवघर के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर रेफर किया गया। दुर्गापुर ले जाने के क्रम में रास्ते में बजरंग गुप्ता की मौत हो गई। घटना के बाद उसके घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.