Dumka News: सड़क के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार दो युवक घायल
दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के समीप मंगलवार शाम को सड़क पर बने गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक जरमुंडी निवासी बजरंगी कुमार गुप्ता 38 वर्ष एवं कुणाल कुमार 35 वर्ष हैं। बताया जाता है कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इन गड्ढों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.