Dumka News: सड़क के किनारे खड़े अधेड़ को बाइक सवार युवक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत
दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना अन्तर्गत सिंदूरिया गांव के पास एक 55 वर्षीय अधेड़ को बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। इस घटना में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को उठाकर इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को देर शाम में हुई। मृतक बालेश्वर राय रामगढ़ के मुर्गीदुमा गांव के ही निवासी थे। वे शाम में बाइक से किसी काम से सिंदूरिया बाजार की ओर गए थे और वापस लौटकर गांव के पास ही मोबाइल से किसी से बातचीत करने लगे थे। इसी बीच एक बाइक सवार युवक ने तेजी से चलाते हुए रोड के किनारे खड़े अधेड़ को धक्का मार दिया। घटना के बाद अधेड़ सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। बाइक सवार युवक मौके से भागने में सफल रहा। जब तक लोग जुटे, तब तक बाइक सवार फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.