दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड परिसर में मंगलवार को धोबा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू और बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि सखी मंडल से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। पहले जो महिलाएं घर-परिवार तक सीमित रहती थीं, आज वही सार्वजनिक मंचों पर अपनी बात रख रही हैं और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। समूह से जुड़ने से महिलाओं का सामाजिक मेल-जोल बढ़ा है और वे परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने में योगदान दे रही हैं। कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। यह...