दुमका, जुलाई 14 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। विवाहित युवक ने प्रेम प्रसंग में पड़कर परिजनों पर दबाव बनाए जाने की मंशा से चार घंटे तक गांव के समीप एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। परिजनों व प्रेमिका द्वारा काफी देर तक समझाने व मनाने के बाद युवक चार घंटे के बाद टावर से सुरक्षित नीचे उतर गया है। इधर मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक व उसकी प्रेमिका को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले आई है। घटना मसलिया थाना क्षेत्र के काठलिया पंचायत अंतर्गत धरमपुर मिशन के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के कोलरकोंडा पंचायत अंतर्गत राजपड़ा निवासी राकेश मरांडी (30) पहले से ही शादीसुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके राकेश मरांडी को सिंदूरपुर गांव के एक लड़की से प्रेम हो गया। जिसके बाद राकेश मरांडी ...