दुमका, जुलाई 19 -- Dumka News: रामगढ़ प्रतिनिधि। प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के अचानक युवक के घर पहुंचने पर परिजन नाराज हो गए और महिला को घर में बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी गई। यह घटना शनिवार को रामगढ़ थाना अन्तर्गत नौखेता पंचायत के मुर्गीदुम्मा गांव में हुई। महिला एवं युवक दोनों ही शादीशुदा है। पीड़ित महिला ऊषा देवी गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना अन्तर्गत दारुपट्टा गांव की निवासी है। वह सुबह में अचानक युवक के घर रामगढ़ पहुंच गई थी। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने की जानकारी युवक के परिजनों को नहीं थी।

घटना का विवरण अचानक महिला के धावा बोलने पर युवक की पत्नी सहित अन्य लोग नाराज हो गए और महिला को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। इस मामले में महिला के पति भगलू राय के लिखित शिकायत पर रामगढ़ की पुल...