दुमका, नवम्बर 27 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में संविधान दिवस उत्साह एवं मर्यादा के साथ मनाया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। इसमें प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान में दिए गए अधिकारों का सम्मान करने के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सरकारी कार्यों के निष्पादन में संविधान के मूल्यों को ध्यान...