दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर जिला एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक में जिले में मादक पदार्थों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों, रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं जमीनी स्तर पर नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की पहचान करते हुए संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

कार्रवाई की दिशा बैठक में जिले में सक्रिय मादक ...