Dumka News: संत तेरेसा बालिका विद्यालय के 75 साल पूरे, 1 अक्तूबर से शुरू होगा जुबिली वर्ष
दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय अपने स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर जुबिली वर्ष मनाने जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने जुबिली वर्ष को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जुबिली वर्ष की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ होगी। इसके तहत 1 अक्तूबर को विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त शामिल होंगे और पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वहीं जुबिली वर्ष के अवसर पर 5 अक्तूबर को स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन टावर चौक दुधानी से स्वामी विवेकानंद चौक तक निकाली जाएगी। मैराथन का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.