दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। संत तेरेसा बालिका विद्यालय के जुबिली वर्ष के अवसर पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अपने संबोधन में आयुक्त ने कहा कि जुबिली वर्ष के अवसर पर पौधरोपण करना एक सराहनीय पहल है। पौधे ही जीवन का आधार हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। यह भी पढ़ें- Dumka News: संत तेरेसा बालिका विद्यालय के 75 साल पूरे, 1 अक्तूबर से शुरू होगा जुबिली वर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...