दुमका, अक्टूबर 27 -- संताल परगना के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। इंडोर स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय सुर एवं ताल संग्राम प्रतियोगिता के अंतर्गत गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में संताल परगना प्रमंडल के छह जिलों दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, देवघर एवं साहिबगंज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप कक्षा 9 से 12 और जूनियर ग्रुप कक्षा 6 से 8 के दो वर्गों में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका संजीत कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी के रूप में कुमारी डॉली एपीओ ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में गायन में 34 और नृत्य में...