दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।जिला क्रिकेट संघ की खास आम बैठक अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संघ के कार्यकारिणी सदस्य सूरज पाठक के इस्तीफे को स्वीकृति दी गई। बैठक में आर्य चक्रवर्ती एवं सोमनाथ तिवारी के द्वारा बार-बार संघ के नियमों को तोड़ने के कारण अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण हेतु निर्णय लिए गए। वहीं जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा एक अलग कनेक्शन हेतु निर्णय लिया गया। बैठक में जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा वैसी टीमों को आधिकारिक मान्यता देने पर निर्णय लिया गया जो सत्र 2026-27 से लगातार 5 वर्षों तक संघ के नियमों, विनयमों एवं अनुशासन का पालन करेगी। बैठक में प्रस्ताव संख्या 5 में जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा आसन सत्र के मैच की तिथि 23 नवंबर को तय की गई ...