Dumka News: श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सुनाई गई शेषनाग की कथा
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा क्षेत्र के कसवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा वाचक अनुराग दास ने श्रद्धालुओं को शेषनाग की कथा सुनाई। उन्होंने कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान की महिमा और धार्मिक आस्था का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। महाराज ने शेषनाग के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान विष्णु शेषनाग की शय्या पर विराजमान रहते हैं। कथा के दौरान भजन और संगीतमय प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया। कसवा गांव में आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का आनंद ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष राजकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.