दुमका, सितम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दुमका इस्कॉन मंदिर की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।यह शोभायात्रा इस्कॉन मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों - स्टेशन रोड, गांधी चौक, बाजार रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरे कृष्ण, हरे रामा के संकीर्तन पर नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Shamli News: शामली : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Darbhanga News: इस्कॉन मंदिर में सभी तैयारियां पूरी यह भी पढ़ें- भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिनी उत्सव आरंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...