Dumka News: श्रावण के अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा दुमका
दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: श्रावण मास के अंतिम सोमवारी पर दुमका शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरा शहर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शहर के प्रमुख शिव पहाड़ मंदिर, धर्मस्थान स्थित शिव मंदिर, डंगालपाड़ा शिव मंदिर, दीनानाथ शिव मंदिर, त्रिपुरारी भैरवनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समितियों के अनुसार अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। शिव पहाड़ मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की कतार लग गई थी। मंदिर के गर्भगृह को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.