दुमका, जुलाई 14 -- Dumka News: दुमका। बासुकीनाथ नगर क्षेत्र का कचरा बेदिया गांव एवं श्रावणी मेला क्षेत्र में फेंके जाने के विरोध में बिर बाहा क्लब, बेदिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं तथा प्रशासन से तत्काल कचरा डंपिंग बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष क्षेत्र में कचरा एवं प्रदूषण के कारण फैली डायरिया की बीमारी से बेदिया गांव के चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के कारण आज भी ग्रामीण भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। अब पुनः उसी क्षेत्र में कचरा फेंके जाने से लोगों में भारी आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...