दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को यहां की दुकानों व होटलों में गुणवत्तापूर्ण प्रसाद व भोजन सामग्री मिले इसके लिए शनिवार को बासुकीनाथ के मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल के द्वारा जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर दुमका अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार के अगुवाई में खाद्य सुरक्षा दल के नेतृत्व में भोजनालय एवं प्रसाद विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण व छापामारी अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी व टीम के द्वारा श्रावणी मेला क्षेत्र में प्रसादी दुकानों व भोजनालयों में प्रसाद व खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान कुल 10 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रह किए गए एवं ऑन द स्पॉट उसकी जांच की गई। जांच के दौरान प्रसाद, पेड़ा, दाल, भुजिया, सब्जी, अचार आदि...