Dumka News: श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना बेहतर व्यवस्था और बेहतर समन्वय का परिणाम : उपायुक्त
दुमका, अगस्त 29 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ की नगरी में एक माह तक आस्था, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर की गई व्यापक तैयारियों तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस वर्ष मेला जीरो कैजुअल्टी के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार को आयोजित समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि यह पहला वर्ष है जब राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बेहतर ढंग से जीरो कैजुअल्टी के साथ संपन्न हुआ है। उन्होंने मेला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.