Dumka News: शिशु पंजी अद्यतीकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
दुमका, नवम्बर 17 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र मसलिया के तत्वावधान में मंगलवार को मध्य विद्यालय मसलिया बालक में शिशु पंजी एवं बाल पंजी अद्यतीकरण 2026-27 को लेकर हाउसहोल्ड सर्वेक्षण से संबंधित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ऊषा किरण हांसदा ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समग्र शिक्षा के वित्तीय वर्ष 2027-28 की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट तैयार करने के लिए 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का सही आंकड़ा जुटाना है। इसके तहत विद्यालयों में नामांकित बच्चों के साथ-साथ अनामांकित एवं विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : स्कूल से बाहर रहने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.