Dumka News: शिविर में 83 को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
दुमका, जुलाई 28 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर के सभागार में आयोजित मोटर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 93 आवेदन पर विचार किया गया। जिसमें 83 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। मौके पर सफल रहे आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध करा दिया गया। 10 उम्मीदवार असफल रहे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन 148 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस शिविर में जिला परिवहन कार्यालय दुमका के प्रधान लिपिक ललित कुमार मरांडी, कंप्यूटर ऑपरेटर उमेश सिंह, सुमन कुमार तथा मोटरयान निरीक्षक अभय टेटे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ड्राइवर लाइसेंस मिलने से अभ्यर्थियों में काफी खुशी देखा गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन इस तरह से सुदूरवर्ती प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.