दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से एक मेडिकल टीम गठन कर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। मौके पर उपस्थित डॉ उज्ज्वल कुमार पाल ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बांक एवं पोखरिया में कुल 60 छोटे छोटे बच्चे की स्वास्थ्य जांच की। जांच में चर्म रोग, पेट से संबंधित समस्या, नाक, कान, दांत सहित एनीमिया को लेकर खून की सैंपल भी ली गई। बच्चों को जरूरत के हिसाब से निशुल्क दवाई भी दी गई। इधर तीन बच्चों में कुछ शारीरिक समस्या पाए जाने को लेकर मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मौके पर मेडिकल टीम में एएनएम निशा कुमारी, कल्याणी कुमारी उपस्थित थे।फोटो-4दुमका-213, कैप्सन-शिविर में स्वास्थ्य जांच करते स्वास्थ्य कर...