Dumka News: शिविर के अन्तिम दिन एमवीआई ने 87 अभ्यर्थी को लर्निंग लाइसेंस जारी किया
दुमका, जुलाई 25 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय दुमका की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। अंतिम दिन भी काफी संख्या में लोग लाइसेंस बनवाने की उम्मीद लेकर शिविर पहुंचे, लेकिन स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता की जानकारी नहीं होने के कारण कई युवाओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दूसरे एवं अंतिम दिन 150 स्लॉट बुकिंग वाले आवेदकों में 123 ही पहुंचे। जिसमें से 87 अभ्यर्थियों को मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) विनय किशोर देव द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। वहीं 27 आवेदक अनुपस्थित रहे, जबकि 36 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में सफल नहीं हो सके। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक आधार कार्ड, पैन कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.