दुमका, सितम्बर 27 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित ए-टीम ग्राउंड में टेट प्रभावित शिक्षक संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में दुमका जिले के सभी प्रखंडों से टेट प्रभावित शिक्षक उपस्थित हुए और शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुद्दे बैठक में मुख्य रूप से तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर झारखंड विधानसभा से भी प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से आग्रह किए जाने की मांग पर चर्चा की गई। संघ ने कहा कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई एक्ट) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता से छूट दी जानी चाहिए।

ज्ञापन का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड विधानसभा के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञा...