दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा। दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। शिकारीपाड़ा के गणेशपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल लेकर निकल रही कार को तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार हाइवा की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...