Dumka News: शिकारीपाड़ा महाविद्यालय को पुनः परीक्षा केंद्र बनाने की मांग, सांसद को सौंपा आवेदन
दुमका, अगस्त 17 -- Dumka News: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में छात्रों को परीक्षा के दौरान हो रही परेशानियों को देखते हुए शिकारीपाड़ा महाविद्यालय को पुनः परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों ने दुमका लोकसभा के सांसद नलिन सोरेन के नाम सोमवार को आवास पर मौजूद शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि शिकारीपाड़ा प्रखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां के छात्र-छात्राएं काफी समय से मांग करते आ रहे हैं कि स्थानीय शिकारीपाड़ा महाविद्यालय को दोबारा परीक्षा केंद्र बनाया जाए। वर्तमान में परीक्षा केंद्र दुमका में होने के कारण शिकारीपाड़ा प्रखंड के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.