दुमका, अक्टूबर 2 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा ब्लॉक मैदान को खिलाड़ियों के लिए वापस दिलाने की लड़ाई में मानव अधिकार आयोग द्वारा बड़ी पहल की गई। शिकारीपाड़ा ब्लॉक मैदान पिछले कई वर्षों से जब्त वाहनों, भारी वाहनों तथा गिट्टी-बालू जैसी सामग्री के कारण खिलाड़ियों और बच्चों के लिए प्रभावित है। मैदान में वाहन खड़े रहने से खेल का स्थान कम हो गया है और मैदान भी खराब हो चुका है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इसे संबंधित प्राधिकारी को भेजा है। एनएचआरसी के केस नं. 816/34/5/2026 के पत्र दिनांक 30 सितंबर के अनुसार दुमका उपायुक्त को उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा 8 सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को देने का निर्देश दिया गया है। यह सिर्फ एक मैदान का सवाल नहीं है, बल्क...