Dumka News: शिकारीपाड़ा के नवपहाड़ के पास महिला का शव बरामद शिनाख्त नहीं
दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवपहाड़ के पास पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आसपास है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।महिला के हुलिए के बारे में बताया गया है कि वह पीले रंग का कुर्ता, काले रंग का पजामा, काले रंग का दुपट्टा पहने हुए है तथा पैर में भूरे रंग का फीता वाला सैंडल पहने हुए है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थाना क्षेत्रों में इसकी सूचना दे दी है ताकि शव की पहचान हो सके। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: रफीगंज-शिवगंज पथ किनारे अज्ञात महिला का शव मिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस हुलिए की महिला के बारे में जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.