Dumka News: शारदीय नवरात्र का उत्सव पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा
दुमका, अक्टूबर 13 -- रामगढ़ में नवरात्र का उत्सवी माहौल Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का उत्सव पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और भक्तिमय गीतों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। मां दुर्गा की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचना जारी है। वहीं, संध्या आरती के समय भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों की सुंदरता देखते ही बन रही है। वहीं, लाउडस्पीकर पर बज रहे देवी भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.