Dumka News: शादी का झांसा देकर भगाने मामले में एक को जेल
दुमका, अगस्त 30 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग युवती भगाने के मामलों में नया मोड़ आ गया है। एक मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे मामले में युवती ने न्यायालय में बयान देकर अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही है। पहले मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नोनी गांव निवासी रामजी उर्फ मोहित यादव नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहित यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं बरामद युवती को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
दूसरा मामला वहीं दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.